कुंदा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

कुंदा : कुंदा पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर दो अलग-अलग गांव से तीन एनडीपीएस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि खपिया गांव निवासी बढ़न यादव, बारियातू गांव के रामोतार गंझू व रतन गंझू को अहले सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सभी […]

कुंदा : कुंदा पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर दो अलग-अलग गांव से तीन एनडीपीएस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि खपिया गांव निवासी बढ़न यादव, बारियातू गांव के रामोतार गंझू व रतन गंझू को अहले सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सभी पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज था. तीनों अभियुक्त कई माह से फरार चल थे. अभियान में दारोगा भोलनाथ प्रामाणिक, एएसआइ राजेश राम समेत जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >