एक साल बाद भी नहीं मिली मुआवजे की राशि

इटखोरी : डाक बंगला चौक निवासी टिंकु यादव के आश्रित परिजनों को एक साल बाद भी पारिवारिक लाभ योजना की राशि नहीं मिली है़ राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके है़. ज्ञात हो कि टिंकु यादव (पिता थनु यादव) की हत्या 11 अप्रैल 2013 को हो गयी थी़ उस दौरान तत्कालीन […]

इटखोरी : डाक बंगला चौक निवासी टिंकु यादव के आश्रित परिजनों को एक साल बाद भी पारिवारिक लाभ योजना की राशि नहीं मिली है़ राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके है़. ज्ञात हो कि टिंकु यादव (पिता थनु यादव) की हत्या 11 अप्रैल 2013 को हो गयी थी़ उस दौरान तत्कालीन डीसी मनोज कुमार व एसडीओ हैदल अली ने मुआवजा स्वरूप पारिवारिक लाभ योजना की राशि देने का आश्वासन दिया था़ अब तक आश्रितों को राशि प्रदान नहीं की गयी.

टीबी से पीड़ित टिंकु की मां सरगुन देवी व भाई मनोज कुमार ने कहा कि पैसे के अभाव में हमलोग अपना इलाज नहीं करा सके है़. एक साल से मुआवजा राशि मिलने का इंतजार कर रहे है़. कई तरह का बहाना बना कर राशि नहीं दी जा रही है़.

क्या कहती हैं बीडीओ

बीडीओ जया शंखी मुरमु ने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्य दस्तावेज उपलब्ध करायें. राशि दिलाने का प्रयास करूंगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >