कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की थी

चतरा : सांसद सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 26 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की थी. देश की आंतरिक सुरक्षा को विकट खतरा बता कर देश में कांग्रेस ने इमर्जेंसी थोपी थी. चारों स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका व प्रेस की स्वतंत्रता व अधिकार पर रोक लगा दी […]

चतरा : सांसद सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 26 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की थी. देश की आंतरिक सुरक्षा को विकट खतरा बता कर देश में कांग्रेस ने इमर्जेंसी थोपी थी. चारों स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका व प्रेस की स्वतंत्रता व अधिकार पर रोक लगा दी थी. आज कुछ दल के लोग हताश व निराश होकर कांग्रेस की दुहाई देते फिर रहे है. आपातकाल एक काला दिवस है. सांसद मंगलवार को चतरा स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर उक्त बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे नेता जिनका जन्म आपातकाल आंदोलन से हुआ, वे आज राजनीतिक व सामाजिक के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर याचिका बने हुए है. झारखंड मेरे शव पर बनेगा कहनेवाले लालू प्रसाद पूरे कुनवे के साथ कांग्रेस के दरवाजा पर नतमस्तक है. सामाजवाद की दुहाई देने वाले सपा भी कांग्रेस के पिछलगू बनी है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण को फांससिस्ट कहने वाले वामपंथी भी कांग्रेस के दामन थाम रहे है. सांसद ने कहा कि भारत की जनता को ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है. सभी विपक्षी दल लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी कांग्रेस के साथ मिल कर सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन में विद्वेष का बीज बो रहे है,

ताकि वोट की फसल को काटी जा सके. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कई विकास के कार्य कर रही हैं. चतरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज व महिला कॉलेज की स्थापना की गयी. सड़क की स्थिति में सुधार हुआ. नि:शुल्क गैस वितरण किया गया. साथ ही टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन का काम पूरा हुआ है. शहीद पार्क का जल्द जीर्णोद्धार कराया जायेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, परशुराम शर्मा, नप अध्यक्ष गूंजा देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >