बच्चे का आइ कार्ड देने डंगराटोली पहुंची महिला से चेन छिनी, CCTV में पीछा करते दिखे युवक

रांची में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली. यह घटना डंगराटोली चौक के पास हुई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. राजधानी के व्यस्त डंगराटोली चौक के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये. घटना सुबह करीब सात बजे की है. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि बाइक सवार दोनों युवक लालपुर चौक के पास से ही महिला का पीछा कर रहे थे. महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी.

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी. इससे आरोपियों की पहचान में पुलिस को परेशानी हो रही है. हालांकि, पुलिस आसपास के दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

बच्चे का आइ कार्ड देने डंगराटोली पहुंची थी महिला

पीड़ित महिला की पहचान रुचिता राय के रूप में हुई है. वह कौशांबी इन्क्लेव, नवीन मित्रा लेन, लालपुर की रहनेवाली हैं. जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार की सुबह बच्चे को लालपुर चौक के पास स्टॉपेज पर छोड़ने आयी थीं. इसी दौरान पता चला कि बच्चे का आइ कार्ड छूट गया है.

इसके बाद रुचिता राय स्कूटी से डंगराटोली पहुंचीं और बच्चे को आइ कार्ड दिया. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद दोनों बाइक से फरार हो गये.

लालपुर चौक से ही कर रहे थे महिला का पीछा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार दोनों युवक लालपुर चौक से ही महिला का पीछा कर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली. महिला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बाइक सवार युवक उनका पीछा कर रहे हैं.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने किस रास्ते से महिला का पीछा किया और वारदात के बाद किस दिशा में भागे.

फर्जी नंबर वाली बाइक का किया इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, छिनतई में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर लगाया गया था. ऐसे में पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक और उसमें सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटना के बाद व्यस्त डंगराटोली इलाके में सुबह के समय सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >