Chaibasa News : पीजी रेगुलर व बैकलॉग विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा 15 दिसंबर से

- कोल्हान विवि ने अधिसूचना जारी की, 10 केंद्र बनाये गये

चाईबासा.

स्नातकोतर (एमए, एमएससी व एमकॉम) के सीबीसीएस न्यू सिलेबस सत्र 2023-25 के रेगुलर व बैकलॉग विद्यार्थियों के परीक्षा तिथि जारी हो गयी है. इसकी अधिसूचना गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने जारी की. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को केंद्र पर समय से आधा घंटा पूर्व रिपोर्ट करनी होगी. परीक्षा 15 दिसंबर, 16, 17, 18 , 19 व 20 दिसंबर को होगी. परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी विद्यार्थी अपने विभाग व कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए 10 केन्द्र बनाए गये हैं. इनमें 17 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे.

प्रायोगिक परीक्षा और वाइवा 4 से 10 जनवरी तक

इसके साथ स्नातकोत्तर (सत्र 2023-25) की प्रायोगिक परीक्षा और वाइवा 4 जनवरी से 10 जनवरी तक ली जायेगी. कॉलेजों के प्राचार्य व विभागाध्यक्षों को अपने स्तर से बाह्य परीक्षक नियुक्त करते हुए पूर्ण कराने को कहा गया है. वहीं 12 जनवरी तक विद्यार्थियों का अंकपत्र भी केयू के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

बीएससी नर्सिंग की प्रायोगिक परीक्षा 22 से 29 नवंबर तक

बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के सेकेंड सेमेस्टर और सत्र 2022-26 के फोर्थ सेमेस्टर व सत्र 2021-25 के फिफ्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा की अधिसूचना गुरुवार को केयू के परीक्षा विभाग ने जारी की. कॉलेजों को अपने स्तर पर बाह्य परीक्षक को नियुक्त करते हुए प्रायोगिक परीक्षा व वाइवा को 22 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक पूर्ण कराने को कहा गया है. वहीं, आवश्यक कागजात व इंटरनल मार्क को 3 दिसंबर तक परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >