बंदगांव में वज्रपात से युवती की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना,पुलिस ने शव को किया जप्त

बंदगांव में वज्रपात से युवती की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना,पुलिस ने शव को किया जप्त

फोटो बंदगांव: बंदगांव थाना क्षेत्र के शरीदिरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की 18 वर्षीय पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार सुरारी मुंडू घर से बाहर खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी. वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे तत्काल बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया.थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि युवती खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई थी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >