Chaibasa News : रामगढ़ पर जीत के बाद भी पश्चिमी सिंहभूम की टीम टूनार्मेंट से बाहर

अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट, अनामिका बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट, अनामिका बनीं प्लेयर ऑफ द मैच कल रांची और बोकारो के बीच खेला जायेगा फाइनल मैचप्रतिनिधि, चाईबासा राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए सुपर डिवीजन के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को मात्र दो रन से पराजित किया. आज की जीत के बाद भी पश्चिमी सिंहभूम की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. क्योंकि अपने ग्रुप के दोनों सुपर डिवीजन मैच जीतकर रांची की टीम पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में पश्चिमी सिंहभूम की कप्तान प्रियंका सवैंया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रश्मि गुड़िया ने चार चौके तथा एक छक्का की मदद से 46 रन बनाये. अनामिका कुमारी ने छह चौके की मदद से 36 रन तथा चांदमुनी पुरती ने सात चौके की मदद से नाबाद 35 रनों का योगदान दिया. रामगढ़ की ओर से अनुष्का कुमारी ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जबकि श्रेया प्रिया ने एक विकेट हासिल किए. पश्चिमी सिंहभूम की अनामिका को मिले 5 हजार रुपये : पश्चिमी सिंहभूम की अनामिका कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में पांच हजार रुपये मिले. इस अवसर पर मैच पर्यवेक्षक कविता रॉय, अंपायर अभिषेक तथा हेमंत ठाकुर तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुरमीत सिंह एवं तेजनाथ लकड़ा उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 अप्रैल को रांची और बोकारो के बीच अपराह्न एक बजे से खेला जायेगा. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तथा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >