अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चाईबासा के कांकुसी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू की।

प्रतिनिधि, चाईबासामुफ्फसिल थाना अंतर्गत कांकुसी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा घायल हो गया. उसे हल्की चोट आयी है. मृतक की पहचान थाना के क्षेत्र के कांकुंसी गांव निवासी 35 वर्षीय रेंडों देवगम ओर घायल की पहचान शिवशंकर लमाये (32) के रूप में की गयी. घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है. पुलिस ने गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना के पुलिस रात को घटना स्थली पहुंची और शव को एंबुलेंस से उठाकर सदर अस्पताल चाईबाया गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि रात को मृतक रेंडों देवगम अपने साथी शिवशंकर लमाये के साथ गांव स्थित पुलिया पर बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक बिना नंबर का ट्रैक्टर को चालक ने काफी तेज रफ्तार से चलाते हुए आया और पुलिया पर बैठे दोनों धक्के मार दिया. रेंडों देवगम पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ गया. वहीं शिवशंकर लमाये धक्के से पुलिया के नीचे जा गिरा. लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लादुराबासा का है. चालक ने बलांडिया से हल जोत कर शाम को घर लौट रहा था. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गया है और पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के माता-पिता पहले ही गुजर गये हैं. वह अविवाहित था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >