चाईबासा. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की गयी. इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा. बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने संगठन की गतिशीलता बनाये रखने के लिए नया कैलेंडर जारी किया, जिसके तहत हर माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल स्तर पर और 10 तारीख को जिला कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एक बड़ा निर्णय यह लिया गया कि आगामी 15 और 16 मई को किरीबुरु में जिला कमेटी का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. साथ ही, प्रधानमंत्री के ””मन की बात”” कार्यक्रम को हर बूथ पर प्रभावी ढंग से सुनने और उससे पूर्व शक्ति केंद्रों पर बैठक करने की योजना बनायी गयी. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत जनसंपर्क ही जनता का विश्वास जीतने का एकमात्र रास्ता है. वहीं, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया. इस अवसर पर जेबी तुबिड समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Chaibasa News : समाज के सुख-दुख की साथी है भाजपा : नीलकंठ मुंडा

Chaibasa News : समाज के सुख-दुख की साथी है भाजपा : नीलकंठ मुंडा
Copied link
चाईबासा के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक आयोजित