Chaibasa News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार खूंटपानी के तीन युवक घायल

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु में पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

चाईबासा.

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु में पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. घायलों की पहचान खूंटपानी के सोनरो गांव निवासी लखन पुरती (19), तुराम गोप (20) और श्याम पुरती (30) के रूप में हुई. तीनों के हाथ, पैर, होंठ, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी हैं. श्याम पुरती का बायां पैर टूट गया है. घायलों को एंबलुेंस से सदर अस्पताल लाया गया. घायलों ने बताया वे सोनरो गांव के बासाहातु किसी काम से एक बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बासाहातु स्थित पुलिस के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये. बाइक श्याम पुरती चला रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >