Chaibasa News : समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का पहुंचाना लक्ष्य : डीसी

झारखंड स्थापना दिवस. चक्रधरपुर में निकाली गयी साइकिल रैली

चक्रधरपुर.

झारखंड स्थापना दिवस व राज्य की रजत जयंती पर राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत ‘25 वर्ष का युवा झारखंड, अपने पर्यटन स्थल को जानें’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से केरा गांव के माता भगवती मंदिर तक साइकिल रैली निकाली गयी. इसमें जिसमें जिला के उपायुक्त चंदन कुमार एवं पोड़ाहाट की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी और काफी संख्या में विद्यार्थी रैली में शामिल हुए.

प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई साइकिल रैली

इस मौके पर प्रखंड कार्यालय से डीसी समेत छात्र-छात्राएं 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यटन स्थल मां भगवती मंदिर केरा पहुंचे. यहां केरा मेला संचालन समिति के संरक्षक कामाख्या प्रसाद साहू, सिद्धार्थ सिंहदेव, अध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य, सचिव इंडीवर सिंहदेव, अनादी साहू, सागर नायक, निपुन साहू, बलराम साहू, गोपाल साहू ने अतिथियों का स्वागत किया. उपायुक्त चंदन कुमार ने साइकिल चलाकर जिलेवासियों को एकता का संदेश दिया. झारखंड की 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य विकास की ओर अग्रसर है. विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रशासन प्रयत्नशील है. मां भगवती मंदिर केरा में कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मरकश हेंब्रम, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश सिन्हा, बीइइओ रंजना पांडे, थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत प्रखंडकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >