Chakradharpur News : टेबो घाटी में चेतावनी बोर्ड से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

नकटी से बंदगांव जाने के क्रम में हुई सड़क दुर्घटना

बंदगांव.

बंदगांव-कराइकेला थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर स्थित टेबो घाटी के भारंडिया के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चेतावनी बोर्ड से टकरा गयी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक नकटी से बंदगांव की ओर जा रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से जानकारी के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. भारंडिया के समीप मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे लगे लोहे के सुरक्षा चेतावनी बोर्ड से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक हवा में उछलते हुए लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे.

थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही बंदगांव के थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. घायल युवक बंदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है, उसका इलाज जारी है. हादसे के संबंध में थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर घाटी की शुरुआत और खतरनाक मोड़ को लेकर बड़ा सुरक्षा चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, बाइक सीधे उसी से टकरायी थी. वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >