Chaibasa News : पीपीपी ट्रॉफी : टीचर्स इलेवन के खिलाड़ियों की सूची जारी

प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी–2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीचर्स इलेवन टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी गयी है.

चक्रधरपुर.

प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी–2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीचर्स इलेवन टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी गयी है. टीम में चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 17 शिक्षकों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है. चयनित खिलाड़ियों के नाम और उनके शिक्षण संस्थान इस प्रकार हैं. 21 से 23 जनवरी तक रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली यह प्रतियोगिता शिक्षकों के बीच खेल भावना को बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है.

टीचर्स इलेवन के खिलाड़ियों की सूची

अजय साहू (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेरमेरा) कप्तान, शिव शंकर प्रधान (मारवाड़ी 2 हाइस्कूल) उपकप्तान, सुंदर लाल प्रसाद (प्राइमरी स्कूल चिलेबेरा), मिथुन पांडेय (पीएमश्री हाइस्कूल रोलाडीह), पंकज प्रधान (मारवाड़ी 2 हाइस्कूल), अंजुम फिरदौस (उर्दू मध्य विद्यालय), धनंजय राय (पीएमश्री उच्च विद्यालय रोलाडीह), परितोष महतो (पीएमश्री हाइस्कूल इटिहासा), कालीकिंकर महतो (सीआरपी मवि टाउन हॉल), पवन सिंह (बीपीओ चक्रधरपुर), एसपी रावत (जेएलएन कॉलेज), सोहैल अहमद (प्राइमरी स्कूल सागीपी), अहमद जमाल (मिडिल स्कूल सिमदीरी उर्दू), पुलकेश त्रिपाठी (आरपीएस इंटर कॉलेज), शिवपूजन सिंह (आरपीएस इंटर कॉलेज), मो नजरुल इस्लाम (जेएलएन कॉलेज), दीपक कुमार (मारवाड़ी 2 हाइस्कूल).

झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में विप्लव मंडल का चयन

चक्रधरपुर.

शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी विप्लव कुमार मंडल ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. विप्लव का चयन झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है. अकादमी के कोच ओवैस अंसारी ने बताया कि विप्लव कुमार मंडल एक कुशल ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कोच ने बताया कि झारखंड टीम के साथ विप्लव विजय मर्चेंट ट्रॉफी खेलने के लिए कटक जायेगा. विप्लव के चयन से शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी में खुशी की लहर है. सभी को उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >