गोइलकेरा: गोइलकेरा मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर महादेवशाल के पास शुक्रवार दोपहर में सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पूनम तिर्की, जेम्स भेंगरा और सोमा भेंगरा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमें दो की हालत गंभीर है.
पूनम अपने छोटे बच्चे और दो भगिना के साथ बाइक से आनंदपुर के छोटा कुड़ना स्थित अपने ससुराल से गोइलकेरा के उरांव टोली अपने मायके आ रही थी. मार्ग में तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रहे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गयी. टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला, उनका बच्चा और दोनों युवक गिर गए. बाइक चला रहे सोमा भेंगरा को हल्की चोट लगी है. जबकि जेम्स भेंगरा का पैर टूट गया. वहीं पूनम के कमर की हड्डी में फ्रैक्चर बताया जा रहा है. घटना के बाद वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रवींद्र गुप्ता ने घायलों को एक टेंपो से अस्पताल भेजा.
