चक्रधरपुर.
दक्षिण-पूर्व रेलवे इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बैडमिंटन खिलाड़ियों का दबदबा रहा. खड़गपुर में आयोजित फेस्टिवल में स्कूल ने बालक व बालिका वर्ग में चार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. बालक वर्ग में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बिट्टू दास विजेता व जीत कुमार डे उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में आसिफा तबस्सुम विजेता व सोमिता डे उपविजेता रही. फेस्टिवल में दक्षिण-पूर्व रेलवे के नौ रेलवे स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. पुरस्कार लेकर चक्रधरपुर लौटने पर रेलवे स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों के साथ खेल शिक्षक व प्रशिक्षक सुप्रियो साधु व राजेंद्र साहू थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
