चाईबासा : डायन बिसाही को लेकर दामाद ने की फुआ सास की टांगी से मारकर हत्या

चाईबासा में डायन बिसाही को लेकर दामाद ने अपनी 65 वर्षीय फुआ सास जानो हेस्सा की लाठी और टांगी से प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. जानो हेस्सा की हत्या करने के बाद आरोपी मधुसूदन बोयपाई ग्रामीण डाकुआ के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रतिनिधि, चाईबासा. मुफस्सिल थाना अंतर्गत अकेला गांव के कुंदरू गुटू टोला में डायन बिसाही को लेकर दामाद ने अपनी 65 वर्षीय फुआ सास जानो हेस्सा की लाठी और टांगी से प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. जानो हेस्सा की हत्या करने के बाद आरोपी मधुसूदन बोयपाई ग्रामीण डाकुआ के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. ग्रामीण डाकुआ ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया.

शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा सदर अस्पताल

जानकारी मिलते ही पुलिस मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दशरथ महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, आरोपी को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी मधुसूदन बोयपाई बरकेला गांव के रूगुडसाई टोला का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार आरोपी मधुसूदन बोयपाई कुंदरूगुटु टोला का दामाद है.

ससुराल में ही रहता है आरोपी

वह अपने ससुराल में ही रहता है. मृतका जानो हेस्सा आरोपी का रिश्ते में फुआ सास लगती थी. आरोपी का कुछ दिनों से तबियत खराब हो गया था. कहा कि मृतका जानो हेस्सा ने उसे डायन कर दिया है, जिसके कारण उसका तबीयत ठीक नहीं हो रहा है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने पागलपन होने का ढोंग कर रहा है.

जलावन लकड़ी चुनने जंगल गयी थी जानो

मृतका जानो हेस्सा सुबह जलावन लकड़ी चुनने जंगल गयी थी. जंगल से दोपहर घर आयी और घर के पास छांव पर खाट बिछा कर आराम कर रही थी उसे देखकर आरोपी उसके पास आया और पहले उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद उसने लाठी से वृद्धा को मारपीट किया तथा पास में रखे वृद्धा का टांगी से ही प्रहार कर दिया. जिससे मौके पर वृद्धा की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को थाना पर रखकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >