Seraikela kharsawan News : जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं

कुचाई : पोंडाकाटा में सेवा अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर, विधायक दशरथ गागराई ने कहा

खरसावां.

कुचाई की पोंडाकाटा पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शनिवार को पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. विधायक दशरथ गागराई ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सेवा व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगम तरीके से पहुंचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. विधायक ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन किया. योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति बांटी गयी. स्टॉल पर लोगों ने आवेदन जमा किये. मौके पर बीडीओ साधु चरण देवगम, मुखिया अनुराधा उरांव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >