40 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त। 40 लीटर शराब और 1200 किलो जावा महुआ बरामद, तीन लोगों पर केस दर्ज।

तसवीर 9सीबीएस 51: शराब भट्टियों का ध्वस्त करते पुलिसप्रतिनिधि, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब की निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग द्वारा मुफ्फसिल थाना एवं झींकपानी थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब निर्माण जगहों पर छापेमारी की गयी.छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम करकट्टा में संचालित एक भट्टी एवं झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में संचालित दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. छापेमारी के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण के लिए रखे गये लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. बरामद जावा महुआ को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया. मामले में अवैध भट्ठियों के संचालन से संबंधित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर अनुज्ञप्तिधारी खुदरा शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत कंपोजिट शराब दुकान टुंगरी एवं कंपोजिट शराब दुकान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं प्रावधानों के अनुरूप दुकान का संचालन सुनिश्चित करने, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने तथा सभी वैधानिक नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >