Chaibasa News : कैरम : अंडर-13 बालक में रितेश व बालिका में मनजीता विजेता

चाईबासा. 11वीं एमवाइएम स्कूल की दो दिवसीय बैडमिंटन व कैरम प्रतियोगिता का समापन

चाईबासा. बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा की ओर से आयोजित 11वीं एमवाइएम स्कूल स्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता का समापन हो गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन कुमार साव, प्रतियोगिता के प्रायोजक समाजसेवी मुकुंद रूंगटा, झारखंड कराटे संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, सलाहकार सदस्य प्रमोद नेवटिया, पुरुषोत्तम शर्मा व सोहन लाल मूंधड़ा व जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी ने विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया व शीर्ष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गयी. मौके पर महेश अग्रवाल, सोनू शर्मा, प्रियम चिरानिया, अजय मोहता, कन्हैया गर्ग, विपुल दाहिमा, वैभव बजाज,आदित्य राज अग्रवाल, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, प्रदीप पसारी व अरुण प्रसाद मौजूद थे.

प्रतियोगिता में इन्हें मिला पुरस्कार

कैरम बालक अंडर-13 :

रितेश शर्मा प्रथम व हरि चांपिया द्वितीय,

कैरम बालक अंडर-15:

सुखराम लागुरी प्रथम व सोनू कुदादा द्वितीय,

कैरम बालिका अंडर-13

:

मनजीता बिरुवा प्रथम व अनन्या सिंकू द्वितीय

कैरम बालिका अंडर-15:

अमृता कुजूर प्रथम व सुभानी बड़ी द्वितीय

बैडमिंटन बालिका एकल अंडर-17:

अमृता कुजूर प्रथम व अनु बानरा द्वितीय

बैडमिंटन बालिका युगल अंडर-13:

जस्मिता लेयांगी व मनजीता बिरुवा प्रथम और अहाना मुर्मू व रिमिशा ईशान द्वितीय.

बैडमिंटन बालिका युगल अंडर-15 :

अनुष्का बिरुवा व समृद्धि हेंब्रम प्रथम और अणु बानरा व अमृता कुजूर द्वितीय

बैडमिंटन बालक युगल अंडर-13:

विशाल चौहान व कार्तिक नायर प्रथम और वेदान्श सत्पथी व सूरज सवैयां द्वितीय

बैडमिंटन बालक युगल अंडर-17 :

पंकज कुमार महतो व नरेंद्र बोदरा प्रथम और अंशुल कुमार गुप्ता व कमल पोद्दार द्वितीय रहे.

बैडमिंटन बालक युगल अंडर-15 :

मनीष हेंब्रम व कबीर हेंब्रम प्रथम और जतिन बिरुवा व संजय देवगन द्वितीय

बैडमिंटन बालक एकल अंडर-13 :

कार्तिक नायर प्रथम व कबीर हेंब्रम द्वितीय

बैडमिंटन बालक एकल अंडर-15:

सूरज प्रकाश मसोय प्रथम व साहिल नायक द्वितीय

बैडमिंटन बालक एकल अंडर-17 :

मनीष हेंब्रम प्रथम व अंकित बानरा द्वितीय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >