Chaibasa News : दक्षिण पूर्व रेलवे जून तक आठ स्पेशल ट्रेनें चलायेगी

यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से चलेंगी ट्रेनें

चक्रधरपुर. यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को फरवरी से बढ़ाकर जून तक चार माह बढ़ा दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जून तक जारी रखने का निर्णय लिया है. इससे पुरी व भंजपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

इन स्पेशल ट्रेनों की चार माह बढ़ी परिचालन अवधि

02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल 27 जून तक, 02838 पुरी-संतरागाछी स्पेशल 28 जून तक, 08007 शालीमार-भंजपुर स्पेशल 28 जून तक, 08008 भंजपुर-शालीमार स्पेशल 30 जून तक, 08011 भंजपुर-पुरी स्पेशल 28 जून तक, 08012 पुरी-भंजपुर स्पेशल 29 जून तक, 02839 शालीमार-पुरी स्पेशल 29 जून तक, 02840 पुरी-शालीमार स्पेशल 30 जून तक.

21 से 27 फरवरी तक रद्द रहेंगी आठ ट्रेनें

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन से जुड़ी बाधाओं के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दी है. इससे 21 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न तिथियों में एक-एक स्पेशल व नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने यह जानकारी दी है.

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें :

12870 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस 21 फरवरी को, 12869 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 23 को, 02837 सांतरागाछी-पुरी स्पेशल 21 को, 02838 पुरी-सांतरागाछी स्पेशल 22 को, 22807 सांतरागाछी-एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस 25 को, 22808 एमजीआर चेन्नई-सांतरागाछी एक्सप्रेस 27 को, 22853 शालीमार-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 25 को, 22854 विशाखापत्तनम-शालीमार एक्सप्रेस 26 को.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >