Chaibasa News : विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ देकर रिपोर्ट दें : बीइइओ

मझगांव : पीएमश्री प्लस उवि में गुरु गोष्ठी आयोजित

प्रतिनिधि, मझगांव

पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव के सभागार में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देवशंकर महापात्र की अध्यक्षता में क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों व शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. बीइइओ ने कहा कि 25-26 यू डाइस, ई-कल्याण पंजीकरण, कक्षा एक व दो के बच्चों में पोशाक वितरण, एमडीएम एसएमएस, उपस्थिति, सावित्री बाई फुले योजना आदि की रिपोर्ट जल्द जमा करें. उन्होंने प्री मैट्रिक, प्रबंधन समिति व अभिभावकों की बैठक की कार्यवाही लिंक पर अपलोड करने, जर्जर स्कूल भवन का फोटो सहित प्रतिवेदन, वर्तमान छात्र संख्या, जातिवार, लिंग वार, वर्गवार आधार व बैंक खाता की उपलब्धता का प्रतिवेदन आदि का रिपोर्ट जल्द कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिये. गुरु गोष्ठी में लेखापाल गणेश बोदरा, प्रताप पिंगुवा, रत्नाकर नायक, दिलेश्वर बेहरा, नारायण प्रधान, मानिक गोप, दीपक कुमार ,प्राचार्य विजय लक्ष्मी बिरुवा, सबिता बिरुवा, एम विलियम हो, बुलंद पूर्ति, खुर्शीद आलम, सपन साहु, सूर्यकांत दास, मधु सूदन दास, संजय जारीका, दीपक बेहरा, विजय महाकुड़, सर्वेश्वर सोरेन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >