Chaibasa News : कुश्ती में मनोहरपुर के प्रकाश ने जीता गोल्ड

अगले माह गुजरात में होने वाली प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा

मनोहरपुर.

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को पलामू के हरिहरगंज में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मनोहरपुर के प्रकाश पांडे ने गोल्ड मेडल हासिल किया. उसने राज्य भर में अपना नाम रोशन किया है. वह अगले महीने गुजरात में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा. उसकी सफलता से परिवार के साथ शहर भर के लोगों में खुशी है.

2019 की नेशनल प्रतियोगिता में 5वां रैंक मिला

प्रकाश ने साल 2019 में नेशनल प्रतियोगिता में 5वां रैंक हासिल हुआ. उसी साल हरिद्वार में फर्स्ट ग्रैंड प्री – रेसलिंग में 10 प्रतिभागियों में 7 वां स्थान प्राप्त किया. साल 2021 में यूपी के गोंडा में आयोजित 65वीं मेन फ्री स्टाइल नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया. साल 2022 में फेडरेशन कप क्वालिफाई में अच्छे रैंकिंग की वजह से ऑल इंडिया फेडरेशन कप के लिए चयन हुआ. संसाधनों के अभाव में वे पदक लेने से चूक गये. इस साल उन्होंने देश भर में हुई तीन कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया. उन्होंने हरिद्वार में 38वें नेशनल गेम में भाग लिया.

साउथ एशियन गेम में मिल चुका है गोल्ड मेडल

प्रकाश पांडे ने विषम परिस्थितियों के बावजूद विगत सात साल में कई पदक जीते हैं. एक बार उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हिमाचल प्रदेश में साउथ एशियन गेम के ट्रायल में गोल्ड मेडल जीता था. इसी के आधार पर उसी साल श्रीलंका में हुए 3 दिवसीय साउथ एशियन गेम में 86 केजी वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >