Chaibasa News : एकता के संदेश के साथ 21 जनवरी से शुरू होगी पीपीपी ट्रॉफी

दो स्तरों पर होंगे मुकाबले, वरिष्ठ और जूनियर टीमें भाग लेंगी

चक्रधरपुर.

शांति, सद्भावना और सामाजिक एकता के संदेश को लेकर प्रतिवर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित की जाने वाली प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी-2026 इस वर्ष 21 से 23 जनवरी तक रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में खेली जाएगी. प्रतियोगिता संचालन समिति की बैठक संरक्षक एवं विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन से संबंधित विस्तृत रूपरेखा निर्धारित की गयी.

दो स्तर पर होगी प्रतियोगिता: इस वर्ष पीपीपी ट्रॉफी में पहली बार दो स्तर पर मुकाबले आयोजित होंगे. सीनियर समूह : इसमें ऐसे 16 टीमें शामिल होंगी, जिनमें सीनियर खिलाड़ी होंगे, जो रेगुलर क्रिकेटर नहीं हैं. जूनियर सह रेगुलर समूह में 8 रेगुलर और युवा खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेंगी. दोनों स्तर के सभी मैच 6-6 ओवरों के खेले जायेंगे.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सीनियर टीमें

सांसद एकादश, विधायक एकादश, प्रशासन एकादश, सीआरपीएफ-60 बटालियन, रेलवे-11, चक्रधरपुर, अंजुमन इस्लामिया, चक्रधरपुर, किशोर-गणेश संघ, वार्ड पार्षद एकादश, मीडिया इलेवन, मॉर्निंग वॉकर, बीआरसी एकादश, संवेदक संघ, बैंकर्स-11 चक्रधरपुर, नागरिक एकादश, जेबीवीएनएल (बिजली विभाग), व्यापारी संघ.

जूनियर सह रेगुलर टीमों की सूची

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब, सफ वेलफेयर सोसाइटी, लिमरा कंस्ट्रक्शन

सेरसा, चक्रधरपुर, शाह स्पोट् र्स क्रिकेट अकादमी, फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी, ब्लैक कैप क्रिकेट क्लब, वर्धान क्रिकेट क्लब

उद्घाटन समारोह में होगी सद्भावना सभा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी की सुबह 8 बजे प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन अवसर पर एक सद्भावना सभा आयोजित की जायेगी, जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. सभा के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को चक्रधरपुर की शांति, एकता और उन्नति के लिए शपथ दिलायी जायेगी. इसी तरह 23 जनवरी को समापन के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >