Chaibasa News : चक्रधरपुर-राउरकेला समेत 16 जोड़ी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें 3 दिनों तक रहेंगी रद्द

25 से 27 नवंबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 जोड़ी पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी.

चक्रधरपुर.

25 से 27 नवंबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 जोड़ी पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी. चक्रधरपुर रेल मंडल ने तकनीकी कारणों से ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है. मालूम रहे कि 60 प्रतिशत लोग मेमू व पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करते हैं. ट्रेनों के रद्द होने से स्थानीय लोगों, मजदूर व व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है. उन्हें यात्रा के लिये अन्य वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी होगी. ट्रेनों के रद्द होने से चक्रधरपुर के लोगों को काफी परेशानी होगी. ट्रेनों से ही व्यापारी वर्ग दूसरे जगहों से सब्जी व अन्य सामग्री लेकर चक्रधरपुर बाजार आते हैं. जो तीन दिनों तक प्रभावित रहेगा.

रद्द रहेगी यें ट्रेनें

68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू 25 व 26 नवंबर को

68044/68043 राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68137 टाटा-चाईबासा मेमू 24, 25 व 26 नवंबर को

68138 चाईबासा-टाटा मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68133/68134 टाटा-बदामपहाड़ -टाटा मेमू 25 , 26 व 27 नवंबर को

68135/68136 टाटा-बदामपहाड़ -टाटा 25 व 26 नवंबर को

68129/68130 टाटा-बदामपहाड़ -टाटा 25, 26 व 27 नवंबर को

68003/68004 टाटा-गुआ-टाटा 25 व 26 नवंबर को

68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68033/68034 झारसुगुड़ा-संबलपुर- झारसुगुड़ा मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68125/68126 टाटा-बड़बिल मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68085/68086 टाटा-बड़काखाना-टाटा मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

68127/68128 चाकुलिया-टाटा-चाकुलिया मेमू 26 व 27 नवंबर को

58151/58152 बिरमित्रपुर-बरसुवां पैसेंजर 25 व 26 नवंबर को

58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 25 व 26 नवंबर को

58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 26 व 27 नवंबर को

68035 टाटा-हटिया मेमू 26 व 27 नवंबर को

68036 हटिया-टाटा मेमू 25 व 26 नवंबर को

68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 25, 26 व 27 नवंबर को

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >