Chaibasa News : मतकमहातु में नौ परिवारों का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

चाईबासा. मंत्री दीपक बिरुवा ने उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया

चाईबासा.

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के 18 प्रखंडों में बुधवार को अबुआ आवास, पीएम आवास, आंबेडकर आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. वहीं, संकल्प सभा कर आवास योजनाओं की जानकारी देकर लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया. आवास के लिए स्वीकृत प्रमाण-पत्र बंटे गये. चाईबासा की मतकमहातु पंचायत में नौ आवासों में गृह प्रवेश कराया गया. इसकी शुरुआत सिंगराय देवगम के नवनिर्मित आवास से राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा व स्थानीय मुखिया जुलियाना देवगम ने फीता काटकर किया.

मंत्री ने कहा कि आवास योजना के लाभुक सरकारी सहायता राशि का सदुपयोग कर अपने परिवार के लिए सुंदर मकान बना रहे हैं. मुखिया जुलियाना ने कहा कि पक्के मकान से लाभुक के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने कहा कि आगामी 18 नवंबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होगा. योजनाओं से वंचित लोग निबंधन करा सकते हैं. लाभुकों में सिंगराय, सीता तांती, जयंती देवी, जोंगा देवगम, विनोद दास, संगीता देवी, सहचारी देवी, लेखक दास शामिल हैं. इस अवसर पर बिरसा देवगम,ज्योति किरण सोरेंग, सोमय देवगम, सुरजा देवगम, गैब्रियल तुबिड, सुशीला देवगम मौजूद थे.

डुमरिया पंचायत में अबुआ आवास का गृह प्रवेश हुआ

हाटगम्हरिया.

हाटगम्हरिया प्रखंड की डुमरिया पंचायत में बुधवार को अबुआ आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ. इस दौरान मिथिला देवी के अबुआ आवास का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य और प्रखंड प्रमुख नितम गागराई ने संयुक्त रूप से फीता काटा. उन्होंने कहा कि जिनके अबुआ आवास अधूरे हैं, वे काम में तेजी लायें, ताकि समय पर आवास पूर्ण हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आवास विहीन लोगों को जल्द आवास मिल सके. उन्होंने प्रखंड कर्मियों से कहा कि जिन्हें अबुआ आवास स्वीकृत हुआ है, उसे जल्द शुरू करने की प्रक्रिया करें.

जोड़ापोखर के 30 को मिला अबुआ आवास

झींकपानी.

प्रखंड की जोड़ापोखर पंचायत में बुधवार को ग्रामीण आवास योजना के 30 लाभुकों में स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. लाभुकों से कहा गया कि आवास योजना को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. प्रमाण पत्र प्रदान करते समय गुरुचरण मुंडा, रघुनाथ गोप, किशोर कुमार सिंह, गार्दी मुंडा, रानी भुइयां आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >