चाईबासा.
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनायी गयी. कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पंडित नेहरू को देश के आर्थिक कमजोर लोगों से प्रेम था. देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था. वो सदैव देश के विकास के प्रति चिंतित रहते थे. कांग्रेसियों ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव जया सिंकु, जानवी कुदादा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, नगर उपाध्यक्ष मो ऐसान, नगर महासचिव मो.शहजादा , वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुंडी, तिलक पान आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
