Chaibasa News : बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत : एसपी दास

गुवा सेल में मना झारखंड का स्थापना दिवस, बेहतर काम करने वाले सम्मानित

गुवा.

गुवा में बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस से समारोह के साथ आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया. रामनगर में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. कार्यक्रम में सेल के महाप्रबंधक एसपी दास, आरके बंगा, प्रवीण सिंह, पद्मिनी लागुरी, चांदमनी लागुरी व डीएवी स्कूल की प्राचार्या माधवी पांडे आदि मौजूद थे. महाप्रबंधक एसपी दास ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला.

कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया. शिक्षा क्षेत्र में राजलक्ष्मी सिंकु, माधवी पांडे और सविता देवी, खेल क्षेत्र में सुकराम सांडिल, विजय पात्रो, अजय लकड़ा व कमलजीत सिंह को सम्मानित किया गया. वहीं सामाजिक क्षेत्र में सीमा हुराद, शताक्षी दास, पूनम देवी व स्वास्थ्य सेवा में डॉ प्रियंका रानी पात्रा एवं डॉ पालोमी सेन सरकार को सम्मानित किया गया. साथ ही विशिष्ट सेलकर्मी के रूप में मंगलु साहू, श्रीनिवासन राव और कौशल उड़कर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >