Chaibasa News : मझगांव में अधेड़ की हत्या कर शव नाले में फेंका, बाइक फूंकी

खड़पोस नाला से अधेड़ का शव व जली बाइक बरामद, हाटटांडी बस्ती का रहने वाला था श्रीराम बिरुवा

मझगांव.

मझगांव थाना के खड़पोस की हाटटांडी बस्ती निवासी 55 वर्षीय श्रीराम बिरुवा की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया. अपराधियों ने उसकी बाइक को भी जला दिया है. घटना पिछले 17 नवंबर की है. पुलिस ने छह दिन बाद शनिवार को शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार श्रीराम बिरुवा बाइक से झालमुड़ी बेचता था. शनिवार सुबह उसकी बाइक खड़पोस नाला के पास जली अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मझगांव पुलिस को दी.

मौके पर अनुमंडल डीएसपी राफेल मुर्मू समेत मझगांव के थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचकर अनुसंधान करने लगे. पुलिस ने जली बाइक के सामने से घसीटने का निशान देखा. बाइक से दो सौ फीट दूर श्रीराम बिरुवा का शव पत्ते से ढंका हुआ मिला. पुलिसिया जांच में पता चला कि श्रीराम घर में अकेले रहता था. उसका पूरा परिवार ओडिशा के बड़बिल में रहता है. थाना प्रभारी ने बताया कि श्रीराम बिरुवा झालमुड़ी बेचने का काम करता था. अपराधियों ने उसकी हत्या कर बाइक को जला दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >