Chaibasa News : हाटगम्हरिया में शराब भट्ठी ध्वस्त, 1000 किलो जावा-महुआ बरामद

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 1000 केजी जावा-महुआ नष्ट करते हुए 120 लीटर देसी शराब बरामद किया है.

चाईबासा/जगन्नाथपुर.

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 1000 केजी जावा-महुआ नष्ट करते हुए 120 लीटर देसी शराब बरामद किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद को गुप्त सूचना मिली कि रेंगोबासा गांव में जंगल किनारे अवैध शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम का गठन करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दाैरान पाया गया कि जंगल किनारे व्यापक पैमाने पर शराब बनायी जा रही है.

टीम ने भट्ठी को ध्वस्त करते हुए जावा-महुआ को नष्ट कर दिया और शराब को जब्त करते हुए शराब बनाने में प्रयुक्त डेकची, ड्रम सहित अन्य सामग्री जब्त कर लिया. बताया कि पुलिस को देख संचालक मौके से फरार हो गये. उत्पाद टीम ने भट्ठी संचालक माना कुंकल, शारदा कुंकल और रामाय कुंकल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. निरीक्षक सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >