Chaibasa News : केयू का दीक्षांत समारोह अब 26 को, 61 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

चाईबासा. कुलपति ने 18 नवंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि में संशोधन किया गया है. अब कोल्हान विवि का दीक्षांत समारोह 25 नवंबर के बजाय 26 नवंबर को होगा. इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. सोमवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह की सभी उप-समितियों के संयोजकों की बैठक दीक्षांत सभागार में हुई. इस बैठक में सभी विभाग से उनकी जिम्मेदारियों के कार्य-प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गयी.

मेडल की तैयारी 20 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य

परीक्षा विभाग की तैयारी के संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ रिंकी दोराई और ओएसडी डॉ प्रभात सिंह ने बताया कि 2017-22 और 2023–24 बैच के लगभग 61,000 प्रमाण पत्रों पर ऑस्ट नियंत्रक एवं कुलपति के हस्ताक्षर हो चुके हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि 20 नवंबर तक प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. मेडल की तैयारी भी 20 नवंबर तक पूरी कर ली जायेगी. रिप्लेसमेंट समिति ने बताया कि 18 नवंबर तक सभी कार्य अंतिम रूप से पूरे कर लिए जायेंगे. दीक्षांत सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण और तकनीकी कार्यों की समीक्षा की गयी. संबंधित कारीगरों और ठेकेदारों को 18 नवंबर तक सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान स्मारिका समिति की भी समीक्षा की गयी. डीएसडब्ल्यू और डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि विभिन्न संदेश प्राप्त हो चुके हैं. टाइपिंग का काम अंतिम चरण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >