चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक सुखराम उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. साथ ही झारखंड के स्थापना दिवस पर आंदोलनकारी व झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. राज्य मिले 25 वर्ष हो गये हैं. इस 25 साल में झारखंड को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. आंदोलनकारियों के बदौलत आज झारखंड अलग राज्य मिला है. झारखंड को संवारने के लिए सभी राजनीतिक दलों को दलगत से उपर उठकर काम करना होगा. तभी हमलोग सुंदर झारखंड बना पायेंगे. 25 साल में झारखंड को जितना विकास होना चाहिये था, नहीं हो पाया है. इसके लिए जन-जन का सहयोग जरूरी है. आज का दिन झारखंड को सुंदर बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. इस मौके पर विधायक ने भुवनेश्वर महतो, लखन बोदरा, रामलाल मुंडा, सुखदेव हेंब्रम, जय कुमार सिंहदेव, सरवर नेहाल नज्जु, मो अशरफ आदि को सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
