Chaibasa News : झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश पहुंचे चाईबासा, निर्माणाधीन बार भवन का जायजा लिया

जज दीपक रोशन का जिला जज न्यायाधीश और बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

चाईबासा.

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सह कोल्हान निरीक्षक जज दीपक रोशन शनिवार की दोपहर व्यवहार न्यायालय चाईबासा पहुंचे. यहां जिला जज और न्यायाधीश ने स्वागत किया. प्रधान जिला जज मोहम्मद शाकिर के कार्यालय में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जज श्री रोशन ने चार करोड़ 96 लाख 22 हजार रुपये से बन रहे बहू मंजिला बार भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि बार भवन का निर्माण गुणवत्ता से होना चाहिए. मौके पर प्रधान जिला जज मो शाकिर, रजिस्ट्रार सुप्रिया रानी तिग्गा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष कैसर परवेज, सचिव अगस्तीन कुल्लू, कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, सदस्य हरीश सांडिल, अनिल सुंडी, जीपी पवन शर्मा, अधिवक्ता सत्यव्रत ज्योतिषी, अमर बक्शी, पूर्व सचिव आशीष कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद, पूजा चौरसिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >