Chaibasa News : 9 महिला समूह को 50% अनुदान पर ट्रैक्टर व कृषि यंत्र मिले

झींकपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

झींकपानी.

झींकपानी के विभिन्न लाभुकों में होली से पहले मंगलवार को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. झींकपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के राजस्व, भूमि सुधार व परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा रहे. मंत्री द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिला समूह को सशक्त बनाने व जीवन स्तर को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. सरकार का प्रयास है कि अंतिम पायदान तक सरकारी लाभ पहुंचाया जा सके. ताकि सभी स्वावलंबी बनेंगे. कार्यक्रम में महिला समूह व कृषक समूहों के बीच मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत 9 महिला समूह को 50 फीसदी अनुदान पर ट्रैक्टर व सहायक कृषि यंत्र (रोटावेटर, कल्टीवेटर,केज वील) दिया गया. महिला लाभुक फूलमती गोप को टोटो खरीदने के लिए सीएलएफ से सीआईएफ राशि 2 लाख 40 हजार दिया गया. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जेएसएलपीएस की 6 महिला समूहों को बैंक इनकेश के तहत 32 लाख का मुद्रा लोन व 5 महिला उद्यमी को 29 हजार दिया गया. फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत एक महिला लाभुक को 20 हजार रुपये दिये गये. अंचल कार्यालय की ओर से रानी देवी व गोविंद कुमार को पारिवारिक सदस्यता सूची कृषि विभाग से व बीरसिंह तुबिड व विशाल गोप को केसीसी ऋण दिया गया. आईसीडीएस कार्यालय की ओर से लाभुक विवेकानंद करुवा को वैसाखी, लाभुक अभिमन्यु कालिंदी को वाकिंग स्टीक व 3 दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा आइंद, अंचलाधिकारी नीतेश रौशन खलको, जोड़ापोखर पंचायत के मुखिया गुरुचरण मुंडा, जेएसएलपीएस व क़ृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारी, लाभुक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >