प्रतिनिधि, चाईबासा मझगांव प्रखंड के सादोमसाई गांव में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे डुका पुरती (35) रोज की तरह नदी किनारे शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पीछे से दो जंगली भालुओं ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. भालुओं ने युवक के सिर, नाक, कान, चेहरे, पीठ और हाथ समेत पूरे शरीर को बुरी तरह नोच कर लहुलूहान कर दिया. 15 मिनट तक भालुओं से अकेले भिड़ा रहा युवक युवक के सामने साक्षात मौत खड़ी थी, लेकिन डुका पुरती ने हिम्मत नहीं हारी. खुद को बचाने के लिए वह अकेले ही दोनों खूंखार भालुओं से भिड़ गया. करीब 10 से 15 मिनट तक युवक और भालुओं के बीच जिंदगी और मौत का खूनी संघर्ष चलता रहा. जब शरीर पूरी तरह जख्मी हो गया और हिम्मत जवाब देने लगी, तब डुका ने पूरी ताकत समेटकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया. युवक की आवाज सुनकर दोनों भालू डरकर नदी की ओर भाग खड़े हुए. चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण डुका की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े. लहूलुहान हालत में उसे घटनास्थल से उठाकर तुरंत मझगांव अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है. उसकी बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
Chaibasa News : मौत के मुंह से लौटा युवक, दो जंगली भालुओं से 15 मिनट तक लड़ा
शौच के लिए जाते समय हाथी ने पीछे से किया हमला, गंभीर मझगांव के सादोमसाई का रहने वाला है डुका पुरती
