चाईबासा. गोइलकेरा क्षेत्र की एक युवती ने मंझारी के एक युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने 9 मई 2026 को मुफस्सिल थाना में मेरोमहोनर गांव निवासी रामहरि गोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. प्राथमिकी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को पीड़िता काम के सिलसिले में चाईबासा आयी थी. नरसंडा मोड़ के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. आरोपी रामहरि गोप कार लेकर पहुंचा और लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया. युवती का आरोप है कि विरोध के बावजूद आरोपी उसे चक्रधरपुर की ओर ले गया और रास्ते में अश्लील हरकतें कीं. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने टेबो घाटी के पास जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद उसे रांची ले जाया गया, जहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया. 8 मई को वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनायी. दूसरी ओर, आरोपी रामहरि गोप ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. युवक का कहना है कि वह युवती को पहचानता तक नहीं है.
Chaibasa News : युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Chaibasa News : युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
Copied link
रांची ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप