Chaibasa News : हाथियों ने बागवानी, फसल व सब्जी की खेती को किया नष्ट

झींकपानी : हाथीमंडा, कुदापी व आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात

झींकपानी.झींकपानी प्रखंड के हाथीमंडा, कुदापी व आसपास के क्षेत्रों में शाम ढलते ही हाथियों के झुंड से आने से लोग परेशान हैं. जिससे ग्रामीण डर के साये में रात गुजारने पर विवश हैं. हाथियों के कारण ग्रामीण रतजगा कर पहरेदारी करते हैं. वहीं, हाथियों का झुंड खेतों में तैयार फसल व बागवानी को नुकसान पहुंचा रहा है. बीती रात झुंड ने हाथीमंडा के किसान शिवचरण अल्डा के बागवानी को भारी नुकसान पहुंचाया. हाथियों ने तैयार फूलगोभी, पत्तागोभी सहित अन्य सब्जियों को खाकर रौंद दिया. इसके अलावा झुंड ने बागवानी में सिंचाई के लिए रखी सिंचाई मशीन, पाइप को भी तोड़ दिया.वहीं दर्जनों किसानों के खेतों में तैयार फसल को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया. इधर, हाथीमंडा के ग्रामीण मुंडा ने बताया कि हाथियों से फसल को बचाने के लिए रतजगा करना पड़ता है. जिन किसानों के फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है, उनका आकलन कर वन विभाग मुआवजा दे व हाथियों को खदेड़कर ग्रामीणों को डर से निजात दिलाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >