Chaibasa News : प्लेटफॉर्म पर गंदगी न फैलाएं, बिना वजह चेन पुलिंग न करें

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान

नोवामुंडी.

नोवामुंडी में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल डोंगवापाेसी डीपीएस की ओर से जन जागरुकता अभियान चलाया गया. इसमें ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा, यात्री सुविधा और ट्रेन यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में हिंदी और हो भाषा में जानकारी दी गयी. सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे यात्रियों की जान और रेलवे संपत्ति दोनों को नुकसान होता है.

उन्होंने ग्रामीणों से यह अपील की कि ट्रेनें सार्वजनिक संपत्ति हैं और इनमें हमारे अपने लोग यात्रा करते हैं, इसलिए इन घटनाओं को रोकना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. यात्रा के दौरान किसी भी समस्या जैसे सामान खोना, छेड़खानी, मारपीट या यात्री की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में 139 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गयी. सुरक्षा और अनुशासन से यात्रा करने की अपील की गयी. ट्रेनों और प्लेटफाॅर्म पर गंदगी न फैलाने, शौचालय में बैठकर यात्रा न करने, बिना वजह चेन पुलिंग न करें, यात्रा के दौरान नशा न करें, रेलवे ट्रैक पार करने से पहले दाएं-बाएं देखें, रेलवे पुलिया या लाइन किनारे बैठने से बचें, बाल मजदूरी से बच्चों को दूर रखकर उन्हें स्कूल भेजें व राज्य से बाहर पलायन के बजाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की गयी. कार्यक्रम में डीपीएस टीम के सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एन. पूर्ति, जीएस मंडल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और जी महतो आदि मौजूद थे.

पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर आज

चाईबासा.

सदर अस्पताल ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए 17 नवंबर को पुलिस परिवार द्वारा पुलिस केंद्र चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव ताराचंद महतो ने बताया कि शिविर का उद्घाटन सुबह 7 बजे किया जायेगा. उन्होंने सभी पुलिसकमियों के अलावा अन्य रक्तदाताओं से रक्तदान करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >