जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय ग्रेजुएशन डे व डिग्री धारकों को विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री सर्टिफिकेट दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो रिंकी दोराई व विशिष्ट अतिथि केयू के वोकेशनल कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ प्रभात कुमार सिंह मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की फोटो पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. प्रो रिंकी दौराई ने कहा कि आज का दिन आप विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. दीक्षांत एक पड़ाव है, शिक्षा का अंत नहीं. कहा कि नियोजित तरीके से शिक्षा ग्रहण करें, सफलता जरूर मिलेगी. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हर विद्यार्थी को दिनभर में कम से कम 3 से 4 घंटे मोबाइल को बंद कर पढ़ना चाहिए. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ भूषण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व पौधा देकर किया. सत्र के सभी टॉपरों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने डिग्री की उपाधि दी. कार्यक्रम में कॉलेज की डॉ बसंती कालुण्डिया, प्रो पिंकी कुमारी, प्रो मुकुल मुंडा, आरआरएस शास्त्री, प्रो पूजा साहू, डॉ मुरारी लाल बैध का योगदान रहा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.