Chaibasa News : रोमन कैथोलिक चर्च में मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली शोभायात्रा

चाईबासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार की सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने धूमधाम से ख्रीस्त राजा पर्व मनाया.

चाईबासा

. चाईबासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार की सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने धूमधाम से ख्रीस्त राजा पर्व मनाया. संत जेवियर बालक विद्यालय के मैदान में प्रार्थना के बाद ख्रीस्त राजा की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा संत मेरी स्कूल गांधी टोला, यूरोपियन क्वार्टर, गांधी मैदान, शहीद पार्क, यशोदा चौक, पुलिस लाइन रोड होते हुए चर्च पहुंची. चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के बाद मिस्सा बलिदान किया गया. शोभायात्रा में शामिल विश्वासी मांदर की थाप पर प्रभु यीशु मसीह की महिमा का गुणगान व भक्ति गीत गाते हुए तथा जयघोष लगाते हुए चल रहे थे. चर्च के पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा ने बताया कि यह पर्व विश्वव्यापी कलीसिया के साथ मनाया जाता है. चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की जाती है. मसीही विश्वासी शांति और प्रभु यीशु के राजस्व का संदेश देने के लिए शोभायात्रा निकाली जाती है.

शोभायात्रा में लोग भक्ति गीत और विभिन्न परिधान पहनकर चलते हैं. साथ में झांकियां निकाली जाती है.फादर अगस्तीन कुल्लू ने बताया कि पर्व का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण है. यह दूसरों के प्रति ख्रीस्त जैसा व्यवहार रखने की सीख देता है. यह आयोजन मसीही समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक पर्व है, जो एकता और भाईचारे का संदेश देता है. इस शोभायात्रा में चर्च के अध्यक्ष आशीष बिरुवा, किशोर तामसोय, ब्रदर अनिल, फादर, ब्रदर, सिस्टर समेत लुपुंगुटु पल्ली, जेवियर नगर पल्ली, गुटुसाई पल्ली, सुफलसाई पल्ली, बड़ोदोर पल्ली, पाताहातु पल्ली सहित चाईबासा शहरी क्षेत्र के मसीही समुदाय के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >