Chaibasa News : भाषण में चिरंजीत बर्मन प्रथम, नीलेन बोबोंगा दूसरे स्थान पर

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा.

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को एनएसएस यूनिट द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. अपने प्रभावी विचारों व सशक्त अभिव्यक्ति से सभी का मन मोह लिया. प्रतिभागियों ने झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “झारखंड राज्य के निर्माण की यात्रा ” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति शैली, भाषा ज्ञान तथा तर्क शक्ति को निर्णायक मंडल ने सराहा. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रो पूजा साहू द्वारा सुव्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से किया गया.

विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

निर्णायक मंडली ने चिरंजीत बर्मन को प्रथम और नीलेन बोबांगा को द्वितीय पुरस्कार दिया. प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगितायें विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं. इस मौके पर प्राचार्य डॉ भूषण कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो पिंकी कुमारी, डॉ बसंती कालुंडिया, प्रो मुकुल मुंडा एवं डॉ मुरारी लाल वैद्य उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन प्रो आनंद शास्त्री ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >