Chaibasa News : जवाहर नवोदय के बच्चों ने ग्रामीण प्रतिनिधि बन विकास के पूछे सवाल

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को आदर्श युवा ग्रामसभा कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंचायत की मुखिया के सामने ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा.

चाईबासा.

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को आदर्श युवा ग्रामसभा कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंचायत की मुखिया के सामने ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा. केलेंडे पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सवैया कार्यक्रम में शामिल हुईं और बच्चों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इन्हें सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया. नवोदय विद्यालय बिस्टुपुर में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ग्रामसभा की कार्यवाही का मॉडल प्रस्तुत कर पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत व्यवस्था, मनरेगा, कृषि और डाटा एंट्री से जुड़ी दिक्कतों पर सवाल उठाए.

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने युवा ग्रामीण प्रतिनिधि, किसान, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह सदस्य, पंचायत सचिव, कृषि सहायक, रोजगार सेवक, हेडमास्टर, सरपंच और डाटा इंट्री ऑपरेटर की भूमिका निभाकर अपनी-अपनी समस्याएं मुखिया के समक्ष रखीं. नवमी की छात्रा कंगना महतो ने सरपंच की भूमिका में सभा का संचालन किया, जबकि शिक्षक मानस अचल और रॉबिन टोप्पो ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी. प्रभारी प्राचार्य पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पंचायत व्यवस्था और सामूहिक निर्णय की महत्ता पर मार्गदर्शन दिया. लगभग एक घंटे चली इस ग्राम सभा के अंत में मुखिया द्वारा बच्चों के सुझावों के आधार पर ग्रामीण विकास से जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे संबंधित विभागों को भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >