जैंतगढ़: चंपुआ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम महानता का निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे भरा-पूरा छोड़ गये. परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी निधन हो गयी.
उनके निधन से क्षेत्र मर्माहत है. चंपुआ बार एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. चंपुआ कोर्ट परिसर में उनके निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की गयी. इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट का काम बंद रखा गया. ज्ञात हो कि स्व राधे श्याम महानता लगभग 50 वर्षों तक चंपुआ कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में सेवा दी थी.
