Chaibasa News : नये साल में चक्रधरपुरवासियों को मिलेगी आधुनिक स्टेशन की सौगात

सड़क यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, भवन के अंदर रेल टिकट काउंटर, पैनल रूम, आरपीएफ कार्यालय की समुचित व्यवस्था होगी

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर वासियों और रेल यात्रियों को नये साल में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर में नवनिर्मित स्टेशन भवन का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जायेगा. जनवरी में यह भवन जनता और रेल यात्रियों को समर्पित किया जायेगा. नवनिर्मित स्टेशन भवन में यात्रियों को अत्याधुनिक और समुचित सुविधाएं मिलेंगी. दिव्यांगों के लिए फुटओवर ब्रिज में लिफ्ट की व्यवस्था होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर की व्यवस्था होगी.

भवन के अंदर आरक्षण व रेल टिकट काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पैनल रूम, आरपीएफ कार्यालय, प्रतीक्षालय, भोजन व पानी की समुचित व्यवस्था होगी. स्टेशन के बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा और झारखंड की संस्कृति की झलक दिखायी देगी. शहर व यात्रियों के लिए चक्रधरपुर स्टेशन शहर का सेंटर प्वाइंट बनेगा. नया स्टेशन भवन शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में है. इससे शहर वासियों और यात्रियों को स्टेशन तक आने-जाने में ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे शहर से स्टेशन की दूरी कम हो जायेगी. पुराने स्टेशन भवन और वीआइपी गेट का पुनर्विकास किया जायेगा. सड़क यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा. इस नवनिर्मित स्टेशन भवन से चक्रधरपुर के निवासियों और रेल यात्रियों को न केवल आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर की छवि और यात्रा का अनुभव भी बेहतर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >