पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल में सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट्स क्लब चाईबासा को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट्स क्लब की टीम 26.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से जिशान हाशमी ने 35, मो साकिब ने 31, कैफ जमील ने 23 व कप्तान मोअज्जम खान व रेयान सफीक ने 13-13 रन बनाए. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से रकीब राजा व अमित दास ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. वहीं अमरेंद्र सामंता ने दो और हिमांशु शर्मा व सुदीत ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा की टीम ने 20.1 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से रकीब राजा ने नाबाद 37, कमल गोप ने नाबाद 33 व सुदीत ठाकुर ने 33 रन बनाए. वहीं हिमांशु शर्मा ने 15 व सत्यम त्रिपाठी ने 12 रनों का योगदान दिया. स्टूडेंट्स क्लब की ओर से निशांत रोहन व कैफ जमील ने एक-एक विकेट हासिल किया.
आज का मैच:
लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से होगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.