चाईबासा निकाय चुनाव : बैलेट पेपर से वोटिंग की मिली ट्रेनिंग, 220 अधिकारियों ने सीखी बारीकियां

Chaibasa Municipal Election 2026: चाईबासा में नगरपालिका चुनाव 2026 के सफल संचालन के लिए 220 मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें बैलेट पेपर से मतदान और प्रपत्र भरने की विस्तृत जानकारी दी गई.

Chaibasa Municipal Election 2026, चाईबासा : नगरपालिका (आम) चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में स्कॉट मध्य विद्यालय, चाईबासा स्थित कक्ष में अधिसूचित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.

किन किन चीजों की दी गयी जानकारी

इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 220 निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान मतदान की प्रक्रिया को लेकर विशेष रूप से वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान, मतदान दिवस की संपूर्ण कार्यप्रणाली और चुनाव से जुड़े सभी फॉर्म व कागजात कैसे सही तरीके से भरकर सुरक्षित रखने हैं, इसकी पूरी जानकारी दी गयी.

Also Read: कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पीएचडी इंटरव्यू के लिए जारी की सूची, 10 से 25 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू

मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों से कराया गया अवगत

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया. प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्रों की सही तरीके से भराई, आदर्श आचार संहिता के पालन तथा मतदान केंद्र पर बेहतर तालमेल बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

आगामी चरण में प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जाएंगे

वहीं, प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में मतदाता की पहचान, मतदाता सूची में नाम का मिलान, पंजी संधारण और मतदान से पूर्व किए जाने वाले प्रारंभिक कार्यों पर भी विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्वाचन कर्मियों का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि आगामी चरणों में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी निर्वाचन कर्मी चुनावी प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करा सकें.

Also Read: धनबाद मेयर चुनाव: स्क्रूटनी में फेल हुए 3 धुरंधर, किसी को कागजों ने दिया धोखा, तो कहीं उम्र बनी रोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >