Chaibasa News : रायवल गुवा को हरा चाईबासा क्रिकेट क्लब ने झटके चार अंक

एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेले जा रहे 32वीं एसआर रुंगटा ग्रुप बी डिवीजन मैच में रविवार को कप्तान आमर्त्य चौधरी के शतक से चाईबासा क्रिकेट क्लब ने रायवल क्लब गुवा को पराजित कर चार अंक हासिल किये. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ये लगातार तीसरी जीत है. रविवार की जीत के साथ ही चाईबासा क्रिकेट क्लब के 12 अंक हो गए हैं. अंक तालिका में ये पहले स्थान पर पहुंच गया है. अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चाईबासा क्रिकेट क्लब का मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से 28 नवंबर को होगा.

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए रविवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया. कप्तान आमर्त्य चौधरी ने बारह चौके एवं छह छक्के की मदद से शानदार 113 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में मनु राज ने 19, गौरव पान एवं हृतिक सेठ ने 17-17 तथा दिव्यांशु यादव ने 14 रन बनाए. रायवल क्लब की ओर से मनीष करुवा एवं वैभव कुमार को तीन-तीन विकेट हासिल हुए.लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायवल क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस टीम की ओर से वैभव कुमार ने 40 रन, प्रिंस सिंह ने 19 रन एवं कप्तान ललित तांती ने 14 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी पियुष त्यागी ने की. जिसने मात्र 22 रन देकर चार विकेट हासिल किये. हृतिक सेठ ने 45 रन देकर तीन तथा रोहित बरजो ने 8 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >