Chaibasa News : चाईबासा क्लब क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

एसआर रुंगटा बी-डिवीजन क्रिकेट लीग

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 32वीं एसआर रुंगटा बी-डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को खेले गए ग्रुप-सी की लीग मैच में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब जामदा को 33 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये शनिवार के मैच में टॉस चाईबासा क्रिकेट क्लब ने जीता तथा हले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से हृतिक सेठ ने नाबाद 30 रन बनाये. देव लागुरी ने 20, मनु राज ने 19, दिव्यांशु यादव ने 16 व अमित राज सिंहदेव ने 15 रनों का योगदान दिया. नेशनल क्रिकेट क्लब के आयुष आर्या ने पांच, अभिनय चहर ने तीन व शौर्य सिंह ने दो विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्लब की टीम 26.3 ओवर में मात्र 92 रन ही बना सकी. ऋषिराज सिंह ने 26 व प्रवीण साहनी ने 23 रन बनाये. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. चाईबासा क्रिकेट क्लब के रोहित बरजो ने तीन, पीयुष त्यागी, हृतिक सेठ एवं कप्तान आमर्त्य चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किये.

आज का मैच :

क्रिकेट क्लब का अंतिम लीग मैच रायवल क्लब गुवा से

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >