Chaibasa News : मेघाहातुबुरु को हरा चाईबासा क्वार्टर फाइनल में

एसआर रुंगटा बी डिवीजन लीग

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 32वीं एसआर रुंगटा बी डिवीजन लीग मैच में सोमवार को प्रणय कुमार एवं शुभम यादव की शानदार बल्लेबाजी व कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टाउन क्लब चाईबासा ने मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को 100 रनों के भारी अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जबकि मेघाहातुबुरू की टीम इस प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में टॉस टाउन क्लब के कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्लब चाईबासा ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर खड़ा किया.

उद्घाटक बल्लेबाज प्रणय विश्वकर्मा एवं शुभम यादव ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी. प्रणय ने नौ चौके व तीन छक्के की मदद से 66 रन तथा शुभम यादव ने छह छक्के और चार चौके की मदद से 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पारस नंदी ने चार छक्के और तीन चौके की मदद से 43 रनों का योगदान दिया. मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से आशुतोष कुमार यादव ने 29 रन देकर चार विकेट व दीपांशु राज एवं मो कैफ ने दो-दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर पायी और 22 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. मनीष कुमार यादव ने 37, आशुतोष कुमार यादव ने 21, अतुल सिंह राठौड़ ने 17 तथा प्रिंस पटेल ने 15 रन बनाये. टाउन क्लब के कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने छह विकेट, प्रणय कुमार एवं राहुल विजय ने दो-दो विकेट हासिल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >