Chaibasa News : पेड़ से टकरायी कार, दो लोको पायलट घायल

जगन्नाथपुर-चाईबासा बाइपास सड़क पर सिरिंगसिया घाटी में घटी घटना

जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर-चाईबासा बाइपास सड़क पर सिरिंगसिया घाटी में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इससे कार पर सवार रेलवे के डांगुवापोसी में कार्यरत दो लोको पायलट घायल हो गये. दोनों का नोवामुंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना रविवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार डांगुवापोसी में कार्यरत सहायक लोको पायलट रोशन कुमार एवं प्रशांत कुमार चाईबासा होते हुए डांगुवापोसी लौट रहे थे. तभी घाटी में पेड़ से टकराकर पलट गयी.

उरकिया गांव के घाट से बुजुर्ग का शव बरामद

चक्रधरपुर. मनोहरपुर पुलिस ने रविवार को प्रखंड के उरकिया गांव के घाट से बुजुर्ग ( 65 ) का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक के शरीर पर काले रंग का कपड़ा है. उसके पैरों में मोजे भी हैं. उसका सिर नदी के बालू में गड़ा हुआ था. पुलिस के अनुसार शव से दुर्गंध नहीं आ रही है. संभावना है कि घटना एकाध दिन की है. पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >