पुरानी रंजिश और वाहन पार्किंग विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में दो घायल

बड़ाजामदा में पुरानी रंजिश और वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक चाकू से गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

गुवा : बड़ाजामदा में शनिवार की रात पुरानी रंजिश और वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें पुलिस की मदद से तुरंत नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में 32 वर्षीय प्रीतम गुप्ता (पिता : पुरन प्रसाद गुप्ता) को पेट के बायें तरफ तीन जगह चाकू से हमला हुआ है. दूसरे घायल 31 वर्षीय विक्की सिंह (पिता : रामधारी सिंह) की रीढ की हड्डी में चाकू के जख्म है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा स्थित दीपू लॉज में कुछ युवक काम के सिलसिले में ठहरे हुए हैं. लॉज के समीप ही स्थानीय निवासी हरिया का सीमेंट ईंट भट्ठा है. बताया जा रहा है कि इस भट्ठे के पास वाहनों की पार्किंग को लेकर लॉज में रहने वाले युवकों और हरिया के बीच पिछले कुछ दिनों विवाद और कहासुनी चल रही थी.


घायल प्रीतम गुप्ता.

धारदार हथियारों से हमला

शनिवार रात करीब 9 बजे लॉज में ठहरे युवकों ने वहां वाहन पार्क किया. इसपर हरिया ने वाहन हटाने को कहा. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि लॉज में रहने वाले युवकों ने बाहर से लगभग 10 लोगों को बुला लिया. इसके बाद हमलावरों ने नुकीले और धारदार हथियारों से हरिया तथा उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक पर हमला बोल दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थिति को संभालते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया - मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मारपीट की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >